प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 17 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हत्या के मामले में नामजद आठ आरोपियों में फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर सूर गांव में सात दिसंबर को जमीन के विवाद में हुई मारपीट की घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना में मृतक के परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस घटना में नामजद आरोपियों में राम किशुन और शनि विश्वकर्मा को पहले ही जेल भेज चुकी है। एसओ राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमे में नामजद दो और आरोपियों गांव के ही प्रदीप यादव पुत्र छोटेलाल यादव और मोनू सरोज पुत्र छेदीलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...