कुशीनगर, अप्रैल 2 -- पडरौना। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहन उर्फ गोलू एवं सुनीता देवी निवासी बोदरवार थाना कप्तानगंज शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.