कुशीनगर, जुलाई 8 -- कुशीनगर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी की अदालत ने बुधवार को सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया इमिलिया में एक साल पूर्व जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में दंपति को उम्रकैद तथा चार लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनायी है। कोर्ट ने जेल से पेशी पर पहुंचे दंपति को फैसला सुनाने के बाद पुन: जेल भेज दिया।

घटना का विवरण जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुशीनगर के जिला शासकीय अधिवक्ता गोरख प्रसाद यादव ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अजय मद्धेशिया पुत्र मुन्ना मद्धेशिया निवासी धुरिया इमिलिया थाना सेवरही ने पुलिस को तहरीर सौंप बताया था कि 12 मई 2025 दिन सोमवार की दोपहर करीब 01.30 बजे दिन में अपनी जमीन पर मिट्टी पाट रहे थे कि गांव के चन्द्रेश उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र रामधारी मद्धेशिया और उनकी पत्नी सुशीला मद्धेशिया यकायक फा...