शामली, दिसम्बर 4 -- गत दिवस भूरा गांव के जंगल में हरियाणा निवासी युवक का गोली लगा शव बरामद हुआ था। मामले में मृतक के भाई ने हत्या के आरोप में चार आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। बुधवार को क्षेत्र के बराला मार्ग पर स्थित गांव भूरा के जंगल में गन्ने के खेत में हरियाणा के जनपद पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र के गांव राणा माजरा निवासी परवेज का गोली लगा शव मिला था। शव के पास ही तमंचा भी पड़ा था, जिसकी नाल में खोखा कारतूस फंसा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बाद में मृतक के छोटे भाई अरमान ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि करीब पांच दिन पूर्व उसके भाई को आसिफ व शोएब तथा दो अन्य अज्ञात युवक अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद से उसके भाई का कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह सात बजे उसने आरोपी आसिफ के ...