देवरिया, मई 5 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी में हुई वृद्ध की हत्या के मामले में नामजद ग्राम प्रधान समेत दो आरोपितों को सोमवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। ग्राम खुदिया मिश्र मुख्य मार्ग से पुलिस ने दोनों को पकड़ा। गिरफ्तार राजकुमार पुत्र स्व. हरि प्रसाद यादव और बाबूलाल पुत्र स्व. रामराज यादव फरार चल रहे थे।17 अप्रैल को करौंदी गांव में नवनिर्मित मकान में मिट्टी डालने को लेकर पट्टीदारों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमे पिटाई से मवाज़ा यादव यादव सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। गई थी। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मवाज़ा की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हसायन की फाइल इस मामले में 18 अप्रैल को मृतक के पुत्र जयराम की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित 10 पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया ...