हापुड़, जून 17 -- नगर में आईसक्रीम फैक्टरी में हुई मजदूर की मौत के मामले पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस बात से नाराज मृतक के परिवार के लोग दर्जनों लोगों के साथ आरोपी की दुकान और फैक्टरी पर पहुंच गई। वहां उन्होंने हंगामा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की बता दें कि नगर की आसरा आवास कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय कुनाल की करीब दस दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने आईसक्रीम फैक्टरी संचालक पर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने तहसील मुख्यालय में हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू की, लेकिन दस दिन होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। जबकि बुधवार को आरोपी ने अ...