लखनऊ, सितम्बर 2 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। हत्या के मुकदमे में आरोपी सचिन कश्यप (25) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बुधवार सुबह पुरसेनी रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर सचिन का क्षत विक्षत शव मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है कि युवक हत्या के मुकदमे को लेकर काफी समय से परेशान चल रहा था।

व्यक्तिगत जानकारी गोपालखेड़ा निवासी रामखेलावन का बेटा सचिन कश्यप एक निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। पिता के मुताबिक करीब तीन साल पहले उनके पड़ोसी अमन की हत्या हुई थी। इस मामले में सचिन को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने नवंबर 2023 में उसे जेल भेजा था। जेल से वापस आने के बाद से ही सचिन मुकदमे को लेकर तनाव में रहता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम सचिन ड्यूटी के बाद घर आया था। कुछ देर घर पर रुका। फिर वह मोबाइल...