मऊ, अप्रैल 3 -- मऊ, संवाददाता। काझाखुर्द गांव में दो सप्ताह पूर्व हुए मारपीट के दौरान उपचार के दौरान दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस टीम ने शुक्रवार को फरार एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी संजय सिंह ने बताया कि दो लोगों की मौत के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी की शिनाख्त पन्नालाल निवासी काझाखुर्द थाना सरायलखन्सी के रूप में किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...