हत्या के मामले कार्रवाई करने की मांग की
हापुड़, जून 22 -- नगर में आईसक्रीम फैक्टरी में हुई मजदूर की मौत के मामले पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस बात से नाराज मृतक के परिवार के लोग दर्जनों लोगों के साथ पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने शीघ्र ही वैधानिक कार्रवाई करने की बात कहीं है। बता दें कि नगर की आसरा आवास कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय कुनाल की करीब दस दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने आईसक्रीम फैक्टरी संचालक पर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने तहसील मुख्यालय में हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू की, लेकिन दस दिन होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। अब मृतक की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.