बाराबंकी, मई 21 -- देवा शरीफ (बाराबंकी)। देवा थाना क्षेत्र में देवा-चिनहट मार्ग पर उमरी गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में गुरुवार की सुबह एक युवती का शव मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या के बाद युवती के शव को फेंका गया है। कुछ लोग दुष्कर्म की भी आशंका जता रहे हैं। पुलिस मृतका की पहचान के प्रयास में जुटी है। यह भी पढ़ें- हत्या के बाद सड़क किनारे फेंका युवती का शवसड़क किनारे मिला शव देवा-चिनहट मार्ग पर उमरी गांव के पास सड़क के किनारे गुरुवार की सुबह एक युवती का शव देख कर राहगीर ठिठक गए। कुछ ही देर में वहां पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल यशकांत सिंह ने घटनास्थल की जांच की। लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने भी महिला की पहचान नहीं कर सके।हत्या व दुष्कर्म की आशंका मृ...