हत्या के बाद बाइक से शव लाकर चौसीमा में फेंका गया
मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी दुकानदार उज्ज्वल कुमार की हत्या के बाद बाइक से शव को लेकर चौसीमा गांव में फेंका गया। बाइक सवार दो युवकों को उज्ज्वल के शव ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।
हत्या की आशंका परिजनों ने पुलिस को बताया है कि डेढ़ माह पूर्व उज्ज्वल की मां से छिनतई की घटना हुई थी। इसमें एक अपराधी को पकड़कर पिटाई के बाद भीड़ ने पुलिस को सौंपा था। परिजनों को आशंका है कि इसी घटना को लेकर बदला लेने के लिए हत्या की जा सकती है। हालांकि, पुलिस यह छानबीन कर रही है कि जेल भेजे गए उक्त शातिर को जमानत मिल गई है या वह अभी जेल में ही बंद है।
शव की बरामदगी उज्ज्वल मधुबनी पंचायत के वार्ड संख्या-4 का रहने वाला था। शनिवार दोपहर चौसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.