लखनऊ, मार्च 9 -- निगोंहा थानाक्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में पत्नी की हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपी पति को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी है। पुलिस ने घटनास्थल से आलाकत्ल को बरामद कर लिया। पुलिस ने सोमवार को महिला का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे गुलशन की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार को बेटे गुलशन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब के लती थे। जिसके चलते घर पर अक्सर विवाद होता रहता था। इसी वजह से मां ने करीब दो वर्ष पहले पैतृक जमीन को बेचकर शेखन खेड़ा में घर बनवाया था। लेकिन यहां आने के बाद भी पिता की आदत में सुधार नहीं हुआ। बेटे ने बताया कि रविवार दोपहर पिता शराब पीकर घर पहुंचे और मां से झगड़ा करने लगे। इसके बाद पिता घर से कही चले गए। शाम को पिता...