बिहारशरीफ, मार्च 24 -- हत्या के बाद चेहरे को ईंट-पत्थर से कूचा करायपरसुराय में मिला किशोरी का शव, रेप की आशंका मृतका की नहीं हो पायी पहचान, एफएसएल की टीम ने की जांच करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के डियावां-बेरथू मार्ग पर सांध मोड़ के पास मंगलवार की सुबह नाबालिग किशोरी का शव बरामद किया गया। हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए चेहरे को ईंट-पत्थर से कूंच दिया गया था। यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या कैसे की गयी है। मृतका की उम्र करीब 17 साल बतायी जा रही है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर लिया। एफएसएल की टीम को भी छानबीन के लिए बुलाया गया है। हालांकि, अब तक किशोरी की पहचान नहीं हो पायी है। ग्रामीण रेप के बाद हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और की गयी है, शव को यहां लाकर फेंक दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.