फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 16 -- कायमगंज, संवाददाता । भैंसा चोरी के पुराने विवाद में 12 अप्रैल को हुई बांकेलाल की हत्या ने जहां एक ओर उलियापुर गांव के एक परिवार में कोहराम है, वहीं दूसरी ओर जौरा रोड स्थित एक गोदाम में बंद करीब 30 मवेशी भूख प्यास से तड़प रहे हैं। आरोपी पक्ष के गोदाम में ताला लगाकर फरार होने के बाद से ये बेजुबान पिछले तीन दिनों से दाने-पानी को तरस रहे थे। मंगलवार को जब पुलिस को इसकी भनक लगी, तो मौके पर पहुंची पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से ताला खुलवाकर इन मवेशियों के चारे और पानी का इंतजाम किया। यह भी पढ़ें- कटिहार: पिकअप से 9 मवेशियों के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार उलियापुर निवासी मृतक बांकेलाल के भाई विपिन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने संजय अग्रवाल सहित 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। वा...