कोडरमा, मई 16 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के मिटको कॉलोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े 30 वर्षीय नेहा राज की गला रेतकर की गई हत्या के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद आरोपियों ने घटनास्थल पर मौजूद सबूत मिटाने की कोशिश की। घर के फर्श पर गिरे खून के निशानों को साफ किया गया, जिससे पुलिस को सुराग जुटाने में परेशानी हो रही है। वहीं घटनास्थल से एक संदिग्ध हेलमेट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पति ने भी हेलमेट की पहचान करने से इनकार किया है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए हजारीबाग से डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से लेकर घर के आसपास के इलाके की गहन छ...