गोपालगंज, फरवरी 28 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले की पुलिस टीम ने शुक्रवार को 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ के बाद शनिवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी विनय तिवारी के आदेश पर जिले की पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपितों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में एक, लूट के मामले में एक, एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक, शराब तस्करी के मामले में एक, शराब के नशे में तीन, ट्रायल के वारंटी तीन और 128 बीएनएसएस के तहत दो लोगों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने 581.06 लीटर देसी और 24.69 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। जिले भर में आठ वारंटों का निष्पादन भी किया गया है।...