हाजीपुर, अप्रैल 11 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में अभियान चलाकर पुलिस ने 16 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि पॉक्सो कांड में 01, हत्या के प्रयास कांड में 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने 18 वारंट एवं 09 कुर्की का निष्पादन किया। जिले में विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों पर 02 लाख 31 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने अपराधियों के पास से 01 बाइक और 01 एंबुलेंस बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.