हापुड़, मई 23 -- बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि शनिवार को पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की गांव सेहल में हुए बलवा, हत्या के प्रयास में वांछित चल रहा आरोपी जयवीर सिंह कहीं भागने की फिराक में गांव के निकट खड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचे जहां पर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...