सहारनपुर, मार्च 23 -- नागल। थाना पुलिस ने चार दिनों पूर्व दर्ज हुए गाली गलौच, मारपीट व हत्या का प्रयास के मामले में एक नामजद वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है‌। तासीपुर निवासी मनव्वर ने 19 मार्च को गांव के मुकर्रम, अनस व हमजा सहित एक अज्ञात पर बेटे अहकाम के साथ जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित मुकर्रम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राजकुमार चौहान ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...