एटा, जून 3 -- हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी को थाना अलीगंज पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए पकड़ा। वांछित चल रहे आरोपी पर 25 हजार रुपये के इनामी भी रखा गया था। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद हुए है। आरोपी सलीम पुत्र करीम निवासी डेरा बंजारा चमन नगरिया थाना अलीगंज हत्या के प्रयास के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था। फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। थाना अलीगंज पुलिस एवं स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, टीम ने मामले में कार्रवाई की है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा गया ह...