गाज़ियाबाद, अप्रैल 11 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना पुलिस ने फार्म हाउस के मालिक और उनके भाई पर प्रॉपर्टी के विवाद में जानलेवा हमला करने के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में विजय विहार अंडरपास के पास दिल्ली में रहने वाले नीरज का केएल फार्म हाउस है। वह 25 मार्च को साथी गौरव, नेहा और रमेश के साथ फार्म हाउस पर बैठे थे। आरोप है कि सभापुर गांव में रहने वाला जगत सिंह उर्फ शोभाराम साथियों के साथ धारदार हथियार के साथ फार्म हाउस में आया था। जहां उसने नीरज व उनके साथ बैठे गौरव रमेश व नेहा के साथ गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया था।हमलावरों ने नीरज की पीठ पर नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ वार किए थे। मामले में फार्म हाउस के मालिक के भाई कुलदीप ने जगत सिंह उर्फ शोभाराम और उसके साथियों के खिलाफ भाई पर जानलेव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.