सहारनपुर, मार्च 17 -- थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 10 मार्च को गौरव सिंह निवासी चकहरेटी ने तहरीर देकर बताया था कि अमित यादव, जोनी और शिवम ने उसके पिता के साथ मारपीट कर सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना जनकपुरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। विशेष अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे एक निर्माणाधीन प्लॉट से अमित यादव और शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि शिवम के खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...