हत्या के प्रयास में अभियुक्त को चार साल की सजा
सासाराम, अक्टूबर 3 -- सासाराम, निज संवाददाता। हत्या के प्रयास के 13 साल पुराने मामले में जिला जज-13 प्रमोद कुमार की अदालत ने बुधवार को एक अभियुक्त को चार साल कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने चुटिया थाना क्षेत्र के तिउरा निवासी मनोज कहार पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना नहीं देने पर उसे एक माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अदालत ने अभियुक्त को हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत दोषी करार दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.