जहानाबाद, मई 23 -- रतनी, निज संवाददाता परसबिगहा थाना क्षेत्र के भुवनबिगहा गांव से पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला देवंती देवी बताई जाती है। बताया जाता है कि गिरफ्तार महिला के विरुद्ध थाने में हत्या के प्रयास मामले में प्राथमिकी दर्ज था। लेकिन वह फरार चल रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर पर रह रही है जिसके उपरांत पुलिस उसके घर पर गई और उसे गिरफ्तार कर थाने लाई यहां से उसे पूछताछ के उपरांत जेल भेज दिया गया। रतनी से रणविजय कुमार की रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...