फतेहपुर, जुलाई 19 -- फतेहपुर। राधानगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि मामला आठ जुलाई की रात जयराम नगर के पास पेट्रोल पंप पर हुए विवाद से जुड़ा है। बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आरोपियों ने वादी, उसके भाई और एक अन्य युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर राधानगर थाने में हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी गच्चू उर्फ इमरान उर्फ फैसल निवासी अस्ती को ऋतुराज डिग्री कालेज जयराम नगर के पास से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

ह...