हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
छपरा, मई 12 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सेमरहियां गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना कांड संख्या 417/26 के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेमरहियां निवासी मंजू देवी और मुन्ना कुमार मांझी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.