गोपालगंज, अप्रैल 15 -- गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने मंगलवार की रात छापेमारी कर हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। नगर थानाध्यक्ष निरीक्षक प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर देर रात छापेमारी की गई। इस दौरान जादोपुर थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी अरुण कुंवर, नगर थाना क्षेत्र के तुरकाहा वार्ड संख्या चार निवासी हरेंद्र राम तथा चैनपट्टी गांव निवासी चैंपियन कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...