संतकबीरनगर, जून 1 -- संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में आरोपी 02 सगे भाईयों को रविवार को औराडाड़ से गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि 30 मई 2026 को पीड़ित शेषनाथ कसौधन पुत्र हरिभजन कसौधन निवासी औराडाड़ ने तहरीर दिया कि 29 मई 2026 को जब उसका भाई मारखंडे दुकानों पर सामान देकर घर वापस आ रहे थे। तभी आरोपी सगे भाई भोलेनाथ, दूधनाथ अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी पट्टीदारी की रंजिश को लेकर योजना बनाकर जान की मारने के नियत से रास्ते में ग्राम बजरा व तिघरा के बीच अपने अपने हाथ में कुल्हाड़ी, लोहे का रॉड व डण्डा लेकर बैठे थे। जैसे ही उसका भाई मारखंडे मोटर साइकिल से वहां पहुंचे, सभी लोगों ने घेर लिया और जान से मारने की नियत से लोहे के रॉड व कुल्हाड़ी से अचानक हमला कर दिए। जिससे भाई के सिर में तथा पूर...