छपरा, दिसम्बर 16 -- सजा के साथ जुर्माना भी लगया गया जमीन विवाद में घटना को दिया गया था अंजाम छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश 17 संदीप पटेल ने सोनपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी की सुनवाई मंगलवार को पूरी कर ली। सोनपुर थाना के दुधैला निवासी पांच अभियुक्त ब्रजकिशोर सिंह, गिरिजा सिंह उर्फ रोहित सिंह आदर्श सिंह, दीपू सिंह संदीप सिंह को हत्या के प्रयास के मामले और आम्र्स एक्ट में सजा सुनाई है। दो आरोपी गिरजा उर्फ रोहित सिंह व आदर्श सिंह को भादवि की धारा 307 में 10 साल से सश्रम कारावास की सजा हुई। बीस हजार अर्थदंड लगाया गया। जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त 3 माह की सजा होगी। 27 आम्र्स एक्ट में भी सात साल कठोर कारावास व बीस हजार अर्थ दंड लगया गया।भादवि की धारा 324 325 में तीन-तीन साल व 323 341 506 में एक एक वर्ष की सजा सुनाई...