जहानाबाद, मार्च 11 -- दो भट्ठी तोड़ी, डेढ़ क्विंटल जावा महुआ किया गया नष्ट जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन एवं सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने एवं शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे छापामारी अभियान में एक बार फिर पुलिस प्रशासन को कामयाबी हासिल हुई है। पिछले चौबीस घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिसकर्मियों ने 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया जिसमें छह व्यक्ति हत्या का प्रयास मामले के आरोपित हैं। दो की गिरफ्तारी चोरी के मामले में की गई है। इसके अलावा दो व्यक्तियों के विरुद्ध वारंट निर्गत था। इन सबों को जेल भेजा गया है। बुधवार को एसपी अपराजित लोहान ने यह जानकारियां दी। खबर के अनुसार शकूराबाद थाने की पुलिस ने हत्या का प्रयास मामले के चार आरोपितों को पकड़ा। मंगलवार की देर रात तक छापेमारी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.