गोरखपुर, जनवरी 22 -- बांसगांव। बांसगांव थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त हरिओम पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय निवासी किशुनपुर उर्फ बगही, थाना बांसगांव तथा निखिल शुक्ला निवासी शुकुलपुरा इन्द्रापार खुर्द, थाना सिकरीगंज को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों ने वादिनी कांति देवी के पुत्र पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला किया था। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान साक्ष्य संकलन और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले की विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...