जौनपुर, मई 15 -- मड़ियाहूं। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चार आरोपियों को मड़ियाहूं पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना मड़ियाहूं पर दर्ज प्राथमिकी मारपीट हत्या के प्रयास के आरोपी आरोपी फरार चल रहे थे। क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा के नेतृत्व वाली टीम ने बारीगांव नेवादा थाना मड़ियाहूं निवासी नीरज सिंह, मुन्ना उर्फ उत्तम राय, धीरज सिंह तथा जितेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...