जहानाबाद, जुलाई 18 -- अरवल, निज संवाददाता। किंजर पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास के कांड का अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शिवलड्डू दास किंजर थाना के झूनाठी गांव का रहने वाला है। इस संबंध में किंजर थाना द्वारा कांड संख्या-67/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अरवल पुलिस द्वारा लंबित कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के अंतर्गत इस कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: छापेमारी में झुनाठी से अभियुक्त गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...