पाकुड़, दिसम्बर 5 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने के साथ हत्या के प्रयास के आरोपी वहाब शेख को गिरफ्तार किया। प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि विगत पांच सालों से गंभीर चोट पहुंचाने और हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी वहाब शेख उर्फ आहाब शेख जो तारानगर निवासी है। जिसे पुलिस के द्वारा रामचंद्रपुर स्थित एक मकान से गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...