भदोही, जनवरी 24 -- भदोही, संवाददाता। एक राय होकर जान से मारने की नियत से लाठी डंडा तथा लोहे की राड से हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। कोइरौना थाने पर शनिवार को निखिल ओझा निवासी मरसड़ा, बेरवापहाड़पुर ने तहरीर दिया। कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपितों ने गत माह 23 जनवरी को घर पर आकर हमला कर दिया। लाठी डंडा तथा लोहे की राड से हमला कर अधमरा कर दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। दो अपचारी आरोपितों को एसआई दयाशंकर महर्षि, राजेन्द्र प्रसाद यादव, जितेंद्र कुमार ने गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...