हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद
देवरिया, अगस्त 24 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोइरीपट्टी में महिला के हत्या के प्रयास की घटना में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को कोईरीपट्टी-सुन्दरपुर मार्ग पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। साथ ही उनकी निशानदेही पर पुलिया के नीचे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। आरोपियों में एक महिला के गांव व अन्य एक बिहार प्रांत के गोपालगंज जनपद का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। कोईरीपट्टी निवासी मीना देवी पत्नी राजमंगल यादव 16 अगस्त की रात अपने घर में सो रही थी। इसी बीच कुछ लोगों ने चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पुत्री रागिनी देवी ने 17 अगस्त को बघौचघाट थाने में तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई। इसी बीच पुलिस ने कोईरीपट्टी-स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.