बलिया, जनवरी 29 -- बांसडीह। इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालने के विवाद में इलाके के खरौनी (बंधा) निवासी 18 वर्षीय शैलेंद्र यादव को चाकू मारकर घायल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। दिया। शैलेंद्र के चाचा देवबहादुर यादव ने पुलिस को बताया है कि इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाने के विवाद में 22 जनवरी को किर्तुपुर चट्टी पर घेरकर खरौनी (फिरंगी टोला) निवासी अनीश यादव और बंटी यादव उर्फ रणजीत ने चाकू मार दिया। युवक को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस दोनों के खिलाफ हत्या के प्रय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.