हत्या के प्रयास के दो अभियुक्तों सहित तीन गिरफ्तार
मोतिहारी, अगस्त 26 -- हरसिद्धि एक संवाददाता विशेष अभियान के तहत हरसिद्धि पुलिस ने मंगलवार की रात्रि विभिन्न गांवों में छापेमारी कर हत्या के प्रयास के दो नामजद अभियुक्तों सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया हरसिद्धि थाना कांड संख्या 416/26 के दो नामजद अभियुक्त बैरिया डीह पंचायत के वार्ड नम्बर चार के निवासी कुंदन दास व संतोष दास को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं पानापुर रंजिता पंचायत के शराब कांड के अभियुक्त अजय सहनी को उनके घर से गिरफ्तार किया। अजय का शराब कारोबार में आपराधिक इतिहास भी है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.