उन्नाव, मार्च 24 -- फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। थाना पुलिस ने पट्टी उस्मान गांव में दबिश देकर मंगलवार सुबह हत्या के प्रयास में शामिल 4 वांछितों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। दरोगा प्रेम प्रकाश दीक्षित ने मय फोर्स के साथ सुबह आरोपित फतेहपुर चौरासी थाना के पट्टी उस्मान गांव निवासी कमरूद्दीन उर्फ गुड्डू पुत्र स्व. शमशेर, आमीन पुत्र मेहंदी हसन, माशूक सैय्यद पुत्र अलीशेर व परमीन बानो पत्नी इरफान की गिरफ्तारी किया है। पकड़े आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया। यहां कोर्ट के आदेश पर चोरों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। फोटो संख्या 15, फतेहपुर चौरासी पुलिस की गिरफ्त में आरोपित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...