फरीदाबाद, मार्च 22 -- फरीदाबाद। पत्नी को गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी पति को आईएमटी पुलिस चौकी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-74 निवासी चंद्रवती ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 13 मार्च की रात उसका पति जसवंत घर आया और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी जसवंत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी पर फायर कर दिया। गोली चलने से वह घायल हो गई। पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपी ने अपने बेटे कुलदीप पर भी पिस्टल तानकर उसे डराया-धमकाया। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच करते हुए पुलिस चौकी आईएमटी की...