मोतिहारी, मई 16 -- पीपराकोठी। स्थानीय पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आठ आरोपियों को अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तारी की जानकारी थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि रतनपुर गांव निवासी इंद्रजीत राय के पुत्र रोबिन कुमार यादव को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित कांड दर्ज है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए ढेकाहा बेला निवासी मिहिर सरकार के पुत्र भूषण सरकार, झखरा गांव निवासी यमुना सहनी के पुत्र लेशुचंद्र सहनी, हथियाही गांव निवासी साहेब सहनी के पुत्र बुलेट कुमार, नरेश मांझी के पुत्र फुलेन्द्र मांझी तथा झखरा निवासी साधु मांझी के पुत्र उपेन्द्र मांझी समेत कुल आठ आरोपियों क...