मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 5 -- रंजिश में हत्या के प्रयास के आरोपी को कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामले में एक आरोपी की कोर्ट में मुकदमे के विचाराधीन के दौरान मौत हो गयी थी। डीजीसी राजीव शर्मा व एडीजीसी अरुण जावला ने बताया कि खतौली थाना क्षेत्र के गांव फहीमपुर खुर्द निवासाी संजय कुमार ने खतौली थाने पर 11 अप्रैल 2009 को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पडोस में रहने वाली मितलेश ने पुराना कमरा तोडकर नया कमरा बनाने का काम किया था। उसने मकान का सामान उसके घर पर रखा था। उसने बताया कि उसके संदूक का ताला टूटा हुआ है, जिसमे से 30 हजार रुपए नहीं मिले। पीडित ने बताया कि उसके सामान के पास राज सिंह निवासी फ हीमपुर खुर्द आता जाता रहा। इस बात से वह उससे रंजिश रखने लगा। 11 अप्रैल 2009 को उसका बेटा राहु...