सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- सिद्धार्थनगर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-1 मोहम्मद रफी ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को सात साल की सजा सुनाई। आरोपी पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। रिज्जू उर्फ तालिम पुत्र असलम निवासी कनपुरा कोतवाली तिरवा जनपद कन्नौज के खिलाफ 2016 में धारा 307, 34, 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मोहाना में दर्ज किया गया था। इसी मामले में सुनवाई के दौरान आरोप सही पाए जाने पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-1 मोहम्मद रफी ने आरोपी को सात साल की सजा सुनाई। आरोपी पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...