सहारनपुर, अप्रैल 2 -- नकुड़। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को थानाध्यक्ष सुरेश कुमार मे बताया बीते 23 मार्च को अंबेहटा के पास रंजिश के चलते गांव चढाव निवासी विष्णु नामक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की गई थी। इस मामले में एक आरोपी गांव जैनपुर निवासी अंशुल पहले ही जेल जा चुका है। बुधवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रोहित उर्फ घोलू, निवासी गांव जैनपुर को गांव के मुख़्य गेट के पास से दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसे कानूनी कार्रवाई के न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...