आरा, मई 6 -- ​बिहिया, निज संवाददाता। बिहिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्या के प्रयास के मुख्य अभियुक्त दहारू यादव को टीओपी बेलवनिया से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार दास और दरोगा रामस्वरूप यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। दहारू यादव (पिता स्व. तिलक यादव) वर्ष 2019 से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ बिहिया थाने में मामला दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...