रुडकी, मार्च 7 -- भगवानपुर, संवाददाता। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने नन्हेड़ा अनंतपुर से प्रेमराजपुर गांव जाने वाले संपर्क मार्ग से तमंचा और एक खोखे के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार गत चार मार्च को नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर जानलेवा हमला करते हुए फायर झोंक दिया था, जिसमें दूसरे पक्ष का मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल के भाई अमन कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी दीपू उर्फ विश्वजीत निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर के खिलाफ जानलेवा हमला कर घायल करने का मुकदमा दर्ज किया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.