कौशाम्बी, मार्च 27 -- संदीपनघाट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के तीसरे आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में लिखापढ़ी करते हुए न्यायालय ले जाया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। थानाक्षेत्र के उजिहिनी खालसा के पास 22 मार्च को मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाने के विवाद में दो पक्षा में कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनो पक्षों के लोगों के मध्य उजिहिनी खालसा स्थित एक दुकान पर विवाद हो गया था। इस दौरान एक पक्ष द्वारा तमंचे से फायर कर दिया गया। जिससे दूसरे पक्ष के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। घटना के बाद ग्रामीणों को एकत्रित होता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पुलिस ने अबू बकर व मो. अयान नाम के दो आरोपियों को 25 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीसरे आरोपी अबू ओबैदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.