जहानाबाद, मार्च 13 -- काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर हत्या के प्रयास के एक आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में काको थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी बुलेट उर्फ सन्नी उर्फ रौनक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। इसके अलावा पुलिस ने गुलामीचक गांव में छापेमारी कर न्यायालय द्वारा जार...