बलिया, अप्रैल 16 -- बांसडीहरोड। स्थानीय पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी इलाके के पुरास निवासी विकास बिंद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। ई-रिक्शा चालक ने पुलिस को बताया था कि पुरास गांव के पास से गुजरते समय विकास, मनीष ठाकुर व बिटटू यादव ने चाकू से हमला कर घयल कर दिया था। केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई सत्येन्द्र चौधरी, सिपाही संदीप गुप्ता, विभूती यादव, हरिकेश यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...