शाहजहांपुर, मई 20 -- कटरा। थाना कटरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 13 मई को बिल्लीगंज निवासी वेदराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने उसके भाई रमेश को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में थाना कटरा पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी फूलबाबू पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम रमापुर दक्षिणी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जलालाबाद हाईवे स्थित नगला पृथ्वी उर्फ नगरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से जानलेवा हमले में वांछित आरोपी गिरफ्तार उसके पास से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कु...